Published On : Thu, Apr 4th, 2019

गोंदिया: मोदी का भाषण सूनने आ रहे समर्थकों की सूमो पलटी

Advertisement

गोंदिया: तिरोड़ा तहसील के ग्राम बोपेसरा तथा बिर्सी फाटा के मोदी समर्थक टाटासूमो गाड़ी क्र. एमएच. 34/के.5603 में सवार होकर तिरोड़ा मार्ग से गोंदिया की ओर आ रहे थे, इसी दौरान 3 अप्रैल बुधावर शाम 5 बजे गंगाझरी थाना अंतर्गत आनेवाले ग्राम किड़ंगीपार के निकट टाटा सूमो गाड़ी असंतुलित होकर बीच सड़क पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मची और सड़क पर ही कोहराम मच गया।

राहगीरों की मदद से सूमो वाहन के भीतर फंसे बोपेसरा निवासी गणराज रहांगडाले, महादेव भेलावे, धनराज भेलावे तथा अन्य जख्मीयों को दुसरे वाहन की मदद से जिला केटीएस अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में 9 मुसाफिर और एक गाड़ी चालक सवार था।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि, मोदी की प्रचार सभा में भारी भीड़ जुटने की आशंका के मुद्देऩजर जिला पुलिस प्रशासन ने कई मार्गो पर यातायात बंद किया था तथा वाहनों की आवाजाही हेतु अन्य सड़कों की पर्याय व्यवस्था की गई थी।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी बोपेसरा बिरसीफाटा होते हुए गंगाझरी थाने के किड़ंगीपार रास्ते पर पहुंचा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने इस प्रकरण के संदर्भ में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का जुर्म सूमो गाड़ी चालक के खिलाफ दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

Advertisement

 

 

 

 

 

 

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.