Published On : Thu, May 28th, 2015

कन्हान : ट्रक ने सूमो को उड़ाया, 4 की मौत, 6 गंभीर

Advertisement

Tata sumo collides with truck, 4 killed, 6 injured (3)
कन्हान (नागपुर)। बैंड पार्टी को लेकर आ रही टाटा सूमो को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर जबकि 1 की अस्पताल में मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत गंभीर है. घायलों को नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में टाटा सूमो चालक गणपत रामाजी हरकंडे (28) रेवराल निवासी, कुवरचंद लाडेकर, राजू सोनवने तथा राष्ट्रपाल सुखराम बावणे (27) शामिल है. घायलों में जीतेंद्र ताराचंद लाडवे (27), रामा जगत हरकंडे (50), मदन केशव लेंडे (42), गणेश मारोतराव शेंडे (30), राजू सोनवणे, पंकज सुखराम बावणे और बबन टेबे का समावेश है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Tata sumo collides with truck, 4 killed, 6 injured (1)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदा तहसील के तारसा (रेलवे स्टेशन) निवासी संपत हरकंडे का विवाह नागपुर में होनेवाला था. बैंड पार्टी लाने के लिए गणपत हरकंडे की एमएच-31/ जेड- 635 क्रमांक की टाटा सूमो किराए से ली थी. बैंड पार्टी को लेकर गणपत हरकंडे तारसा से कन्हान होते हुए नागपुर जाने के लिए निकले. इसी दौरान निलज परिसर में ब्रिक्स कंपनी के पास सामने से आ रहे एमएच-49/508 क्रमांक के ट्रक ने टाटा सूमो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो ट्रक में फंस गई. टक्कर की आवाज से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पहुंचे. कन्हान पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के पहुंचने तक नौ लोगों को बाहर निकाला जा चुका था. गणपत हरकंडे भीतर बुरी तरह फंस गए थे. उन्हें निकालने में काफी समय लगा. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मेयो अस्पताल ले जाने तक राष्ट्रपाल बावणे और कुवरचंद लाडेकर की मौत हो गई. घायलों में से राजू सोनवणे तथा एक अन्य की हालत गंभीर है. ट्रक में फंसी सूमो ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाली गई. इस दुर्घटना से विवाह समारोह में मातम फैल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tata sumo collides with truck, 4 killed, 6 injured (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.