Published On : Tue, Apr 20th, 2021

वैक्सीन लेते हुए फडणवीस के भतीजे की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा-कैसे मिला?

Advertisement

कांग्रेस ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही केवल टीका लगाने के लिए शर्त रखी है. ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है?

महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने सोमवार शाम एक ट्वीट के जरिए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर एक आरोप लगाया. कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में कोरोना वैक्सीन लेते हुए एक युवा की तस्वीर शेयर की.

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह तस्वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय की है. जोकि खुद तन्मय ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहीं तन्मय पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए तस्वीर वायरल होने के बाद इसे बाद में डिलीट कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक तन्मय एक इंजीनियर हैं और उन्होंने अपना कोरोना का पहला टीका मुंबई में लिया था जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन की सेकेंड डोज़ नागपुर में ली है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गयी.

Advertisement

कांग्रेस ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही केवल टीका लगाने के लिए शर्त रखी है. ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है? उन्होंने लिखा कि भाजपा नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है, लेकिन बाकियों के जीवन का क्या, क्या उनका जीवन कुछ भी नहीं है!

वहीं इस मामले में तन्मय के पिता अभिजीत फडणवीस ने इस मामले में कोई भी बयान देने से मना कर दिया. बता दें कि अभिजीत, देवेंद्र फडणवीस चचेरे भाई हैं. बता दें कि अभिजीत, शोभा फडणवीस के बेटे हैं, जो महाराष्ट्र में 1990 के दशक में शिवसेना की अगुवाई में एमएलसी और पूर्व मंत्री रह चुकी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.