Published On : Mon, Jul 30th, 2018

क्‍या डॉक्‍टर संग शादी करने जा रही हैं तमन्‍ना भाटिया?

Advertisement

इनदिनों बॉलीवुड में शादियों का दौर जारी है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका सिंगर निक जोनास की सगाई की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं वहीं कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल विवाह बंधन में बंधनेवाले हैं. प्रियंका और दीपिका के अलावा एक और अभिनेत्री हैं जिनकी शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही है. हम बात कर रहे हैं ‘बाहुबली’ फिल्‍म में अवंतिका का किरदार निभानेवाली अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया की.

तमन्‍ना भाटिया के बारे में कहा जा रहा है कि वे जल्‍द ही अमेरिका के एक डॉक्‍टर संग शादी के बंधन में बंधनेवाली हैं. जैसे ही तमन्‍ना को इस बारे में पता चला उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शादी की खबरों का सच बताया.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्‍होंने लिखा,’ मैं अभी खुशी से सिंगल हूं और मेरे माता-पिता कोई लड़का नहीं देख रहे हैं.’ तमन्‍ना ने आगे लिखा,’ पहले दिन ये कोई एक्‍टर होता है, अगले दिन कोई क्रिकेटर और फिर कोई डॉक्‍टर. इन अफवाहों से तो ऐसा लगता है कि मैं पति खरीदने शॉपिंग पर निकली हूं.’

अभिनेत्री ने लिखा,’ हालांकि मुझे प्‍यार में होना पसंद है, लेकिन जाहिर है कि मैं ऐसी निराधार खबरों को बढ़ावा नहीं दूंगी, खासकर जब यह बात मेरी निजी जिंदगी के बारे में हों. मैं अभी खुशी-खुशी सिंगल हूं और मेरे माता-पिता फिलहाल मेरे लिए कोई लड़का नहीं देख रहे हैं.’

Advertisement

तमन्‍ना ने इसका खुलासा भी किया कि वो इनदिनों किसके प्‍यार में हैं, वो चीज है उनका फिल्‍मी करियर. उन्‍होंने कहा,’ मुझे यह समझ नहीं आता कि इस तरह की बातें कहां से आती है जबकि वह पूरे वक्‍त काम में बिजी हैं.’ बाहुबली एक्‍ट्रेस ने कहा,’ मैं यहां साफ कर देना चाहती हूं कि शादी अभी मेरी लिस्‍ट में नहीं है और किसी की मनगढ़ंत सोच की उपज और इन अफवाहों को फिलहाल आराम देना चाहिए.’

बता दें कि साउथ और बॉलीवुड फिल्‍मों की खूबसूरत अदाकारा इससे पहले भी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा बटोर चुकी हैं. पिछले दिनों तमन्‍ना और विराट कोहली की अफेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.

Advertisement
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction #news

पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews  #Crime #murdernews #police

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi #politicalnews

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra  #vidarbha

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges