Published On : Sat, Sep 20th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

‘अग्र प्रतिभा सम्मान’ से समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

क्रिकेट मैच में हुआ रोमांचक मुकाबला रक्तदान शिविर में... ने किया रक्तदान
Advertisement


नागपुर। अग्र प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जन्मोत्सव श्री अग्रसेन मंडल , नागपुर जोश व हर्ष के साथ मना रहा है। इसके अंतर्गत 20 सितंबर को समाज के मेधावी छात्रों को विधायक विकास ठाकरे व समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता के हस्ते ‘ अग्र प्रतिभा सम्मान’ देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री अग्रसेन मंडल, नागपुर के अध्यक्ष शिवकिशन अग्रवाल(हल्दीराम), मंत्री रामानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल (मुगलसराय वाले), स्वागत समिति के समन्वयक संदीप बी.जे. अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, स्वागत मंत्री प्रह्लाद अग्रवाल( कनोडिया), महिला संयोजिका मेघना अग्रवाल, युवा संयोजक सीए प्रणय जाजोदिया उपस्थित थे।

विकास ठाकरे ने कहा कि छात्रों को मेहनत कर के अपना सही मुकाम पाना ही चाहिए। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज अपना हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ विद्या अर्जन करना चाहिए।
बॉक्स
इससे पूर्व सुबह बिशॉप कॉटन स्कूल ग्राउंड, सदर में क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें  श्री अग्रसेन जयंती टीम, अग्रसेन मंडल टीम,अग्रसेन छात्रावास व भारतीय एकता क्लब ने हिस्सा लिया। मैच में भारतीय अग्रवाल एकता क्लब टीम व अग्रसेन जयंती टीम विजयी हुई।

बॉक्स
श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में माधवी सखी मंच की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पश्चात महिलाओं के लिए पत्तियों से बुके बनाओ प्रतियोगिता में सीमा गोयल, मोनिका अग्रवाल, 5 से 10 साल के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता में नमिश  अग्रवाल, हीर अग्रवाल, प्रेमगाड़ी सजाओ में सीमा गोयल, मीना जाजोदिया, 7 से 11 साल के बच्चों के लिए स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में अन्या अग्रवाल, दीया अग्रवाल को पुरस्कार प्राप्त हुआ।
बॉक्स
श्री अग्रसेन सद्भावना शोभायात्रा आज
मंत्री रामानंद अग्रवाल ने बताया कि रविवार, 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे श्री अग्रसेन सद्भावना शोभायात्रा वर्धमान नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर से निकलेगी। इसका समापन श्री अग्रसेन भवन, गाँधीबाग में होगा। इसके उद्घाटक संदीप अग्रवाल व प्रमुख अतिथि सीए बी.के. अग्रवाल हैं। इसी दिन शाम को 6 बजे अग्रसेन माधवी वैभव उत्सव व मेला आयोजित होगा। गोविंद पोद्दार, आशा गर्ग, कविता अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल अतिथि होंगे। श्री अग्रेसन भवन, रविनगर में वयोवृद्ध दंपतियों  का सत्कार समारोह होगा।

इसके संयोजक प्रकाश अग्रवाल, गिरीश लिलाड़िया, विजय सराफ, दीपक अग्रवाल,सी ए संजय अग्रवाल,एड. संजय अग्रवाल, ललित खेतान, संकेत बगड़िया, कारण पोद्दार, नवल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंबर अग्रवाल, रवि तुलशान, धवल अग्रवाल, कौशल पोद्दार, अभिनव अग्रवाल, रवि रुंगटा, गौरव अग्रवाल, सुरेखा लिलाड़िया, प्रार्थना अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, नेहा रुंगटा, शीतल गोयल , राखी अग्रवाल , प्रमोद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल , शरद जाजोदिया, मुरली महिपाल, कोमल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल हैं।

Advertisement

सफलतार्थ प्रचार प्रमुख मुरारी अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख डॉ. मनीष अग्रवाल, मंडल सहमंत्री संजय पचेरीवाला, उप मंत्री अभय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य हजारीलाल अग्रवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वेणुगोपाल अग्रवाल, गुलाब पचेरीवाला, भारतभूषण मेहाड़िया, निर्माण मेहाड़िया, पवन भालोटिया, सुनील अग्रवाल ( एम के), वृन्देश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, प्रदीप केडिया, वरुण मेहाड़िया, संजय अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कैलाश लीलड़िया , शरद जाजोदिया, सुनील चौधरी, अशोक कानहोरिया, अर्पित अग्रवाल, आशीष कनोडिया, गिरीश लीलाडिया, अशोक अग्रवाल, विशव गर्ग, राजेश अग्रवाल, वरुण मेहाड़िया, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल , अंजू अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, सुनीता भाउका, किरण अग्रवाल, सुनीता डालमिया, सुषमा अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्राणिका अग्रवाल, किरण अग्रवाल ,मेघा अग्रवाल ,रितु जिंदल, उषा अग्रवाल इत्यादि प्रयासरत हैं।

भवदीय
श्रीं अग्रसेन मंडल, नागपुर

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.