Published On : Wed, Sep 9th, 2020

शिक्षक दिवस पर प्रतिभावान अध्यापक सन्मानित

Advertisement

नागपुर: श्री कुंद कुंद शिक्षण संस्था द्वारा संचालित वाठोडा ले आऊट नागपुर स्थित हमारी पाठशाला विद्यामंदिर तथा अरिहंत पब्लिक स्कूल के संयुक्त विद्यमान में कार्यरत प्रतिभावान तथा कार्यकुशल अध्यापिका पूनम पडोले एवं अध्यापक निलेश मुळे का शिक्षाविद स्व. आदिनाथ नखाते स्मृती पुरस्कार के साथ शाल, श्रीफल, भेटवस्तू , पुष्पगुच्छ तथा सम्मान पत्र देकर भावभीना सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र नखाते ने की । शाला संचालक राजेंद्र नखाते ने प्रासंगिक भाषण में सन्मानित अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापक ही किसी भी शिक्षा संस्था का प्राण होता है। जो विद्यार्थीयो को ज्ञान दान ही नहीं करता । सर्वांगीण विकास कर राष्ट्र का जिम्मेदार यूवा बनाता है । ऐसे कुशल अध्यापक का विशेष सम्मान करना संस्था का कर्तव्य होता है।

मंचपर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रा. सुनिल नायक, पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, मंच के शाखा कार्याध्यक्ष रमेश उदेपुरकर, संस्था के अध्यक्ष भरतेश नखाते, सदस्य सिद्धांत नखाते, प्रधानाध्यापिका वृषाली चंदनखेडे, संचालक मंडल के पदाधिकारी जयश्री नखाते, विनोद नखाते विराजमान थे।

मान्यवरों ने प्रासंगिक भाषण किये। योगीता डावले ने गुरू वंदना प्रस्तुत की । वृषाली डहाके ने सभी मान्यवरों का स्वागत किया । संचालन पूनम पडोले ने कीया ।सफलतार्थ जयश्री शेंडे, स्मिता भूजाडे, कविता पडोळे, शीला मानकर, अभय भगत, सिराज अंसारी आदि ने परिश्रम किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.