Published On : Tue, Jun 30th, 2015

वर्धा : तलेगांव में शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

Advertisement

Shivsena office in Talegaon
तलेगांव (शा.पंत) (वर्धा)। स्थानिय शिवसेना, युवा सेना उसी तरह महिला आघाडी की ओर से 28 जून को शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री वर्धा जिला संपर्क प्रमुख अशोक शिंदे के हाथों किया गया. इस अवसर पर उपजिल्हा प्रमुख (शिवसेना) नीलेश देशमुख, आर्वी तहसील प्रमुख महेश चौधरी, आर्वी शहर प्रमुख सूर्या हिरेकन, कारंजा शहर प्रमुख संदीप टिपले, महिला आघाडी शहर प्रमुख प्रियंका वंजारी, आष्टी तहसील प्रमुख आनंद निबेकर, तलेगांव शहर प्रमुख नीलेश बंगाले, युवा सेना शहर प्रमुख विपुल चौधरी समेत सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे.

यह जनसंपर्क कार्यालय जनता की मुश्किलें दूर करेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है. गरीब जनता की समस्याओं को दुर करना शिवसैनिकों का कर्तव्य है. अशोक शिंदे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालासाहेब की राजनीति और समाजकरण इन विचारों के आधार पर गरीब जनता को न्याय मिले और संघटन मजबूत हो.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.