Published On : Thu, Feb 12th, 2015

अकोला : वाहनों पर की जा रही कार्रवाई

Advertisement

 

File Pic

File Pic

अकोला। अकोला शहर की यातायात समस्या देखते हुए पुलिस की ओर से आटो एवं अवैध वाहनों पर जोर-शोर से कार्रवाई की जा रही है. वहीं शहर के विद्यालयों में पढ रहे छात्रों की ओर से रास्तों पर लापरवाही से दौडाए जा रहे बेखौफ वाहनों की ओर पुलिस की अनदेखी लगातार हादसों को निमंत्रण दे रही है. विद्यालायें एवं शालाओं में शिक्षा लेने पहुंच रहे छात्र बडे पैमाने पर अपनी अमीरी का असर दिखाने के लिए विभिन्न प्रकार के वाहन शालाओं तथा महाविद्यालयों मे ला रहे है. यही नहीं यह छात्र रास्तों पर वाहनों को बेतरकीब दौडाते एक दूसरे को होड में रास्तों पर तेज रफ्तार से वाहन दौडाते रहते नजर आ रहे हैं. यही नहीं इन छात्रों में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों के पास लाइसेन्स नहीं है. तो कई 3-3 व्यक्ति को बैठा कर वाहनों को दौडाते सहज ही देखे जा सकते है. शहर के रास्तों पर कानून का मखौल उडाते इन वाहनों को आसानी से देखा जा सकता है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.