Published On : Tue, Aug 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

7 दिनों के भीतर हो क़ानूनी कार्रवाई

Advertisement

– रामटेक के विधायक आशीष जैस्वाल ने जिला आपूर्ति अधिकारी(DSO) को लिखा पत्र

कोदामेंढ़ी/रामटेक -कोदामेंढ़ी गांव के नागरिक रूपी राशन कार्डधारकों का हुजूम गत दिनों रामटेक के विधायक अधिवक्ता आशीष जैस्वाल से मिले और दुर्गा महिला बचत समूह के अध्यक्ष और अन्न निरक्षक शिंदे की करतूतें बतलाई,उससे होने वाले आम नागरिक व सरकारी राशन सह सब्सिडी की हेराफेरी की जानकारी दी.इससे क्षुब्ध होकर विधायक जैस्वाल ने जिला आपूर्ति अधिकारी(DSO) को पत्र लिख अगले 7 दिनों के भीतर राशन दुकान नियमानुसार संचलन व्यवस्था ठीक करने,ग़ैरकृतों के दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उक्त मामले को एमओडीआई फाउंडेशन ने प्रमुखता से स्थानीय BPL सह गोर-गरीब कार्डधारकों के हितार्थ उठाया था.इस संबंध में जिलाधिकारी,जिला अन्न अधिकारी आदि दर्जन भर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करवाया था.

फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश दयावान ने दुर्गा महिला बचत समूह के नेतृत्वकर्ता का पोल खोलते जानकारी सार्वजानिक की थी कि उक्त राशन दुकान बचत समूह को मिला है,लेकिन उसका संचलन नेतृत्वकर्ता व उसके परिजन कर रहे,राशन दुकान को मिलने वाला मासिक कोटा का आनाज स्थानीय व्यापारी को दर माह बेचा जा रहा,इस कालाबाज़ारी से होने वाला फायदा का अधिकांश हिस्सा नेतृत्वकर्ता हजम कर रही,सरकारी सब्सिडी को भी बचत समूह के खाते में न जमा करवाते हुए नेतृत्वकर्ता खुद के निजी खाते में जमकर हजम कर रही,जो की गैरकानूनी है.

Advertisement

उक्त ग़ैरकृतों को मौदा तहसील के स्थानीय अन्न निरीक्षक शिंदे का पूर्ण सहयोग हैं.

अब देखना यह है कि जिला अन्न आपूर्ति अधिकारी विधायक जैस्वाल के पत्र को कितनी गंभीरता से लेते हैं.
दूसरी ओर फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश दयावान जिला अन्न आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं.

सूत्र बतलाते है कि कोदामेंढ़ी ग्राम की अगली आमसभा में भी उक्त मामला उठने वाला हैं.

इसे भी पढ़े :-

सरकारी अनाज व अनुदान को चुना लगाने का बड़ा अड्डा राशन दुकान

राशन दुकान की सब्सिडी दुर्गा बचत गट अध्यक्ष के खाते में

कोदामेंढ़ी के राशन दुकान में धांधली,अनाज की हो रही कालाबाज़ारी

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.