Published On : Tue, Nov 20th, 2018

ज़ोन निहाय जनता दरबार में उपस्थित शिकायतों पर तत्काल निर्णय लें

Advertisement

जिलाधिकारी अश्विन मुद्गल का सम्बंधित प्रशासन को कड़क निर्देश

नागपुर: शहर की जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से अविलंब निजात दिलवाने के उद्देश्य से जिले के पालकमंत्री मनपा के जोन निहाय जनता दरबार आयोजित करने जा रहे हैं.जनता की शिकायतें व समस्या सुलझाने के लिए संपर्क अधिकारी की नियुक्ति एवं सम्बंधित सभी विभाग प्रमुखों को मुश्तैद रहने का निर्देश जिलाधिकारी अश्विन मुद्गल ने दी हैं.

जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में मनपा के ज़ोन निहाय जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन हेतु समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अश्विन मुद्गल ने ली. अवसर पर उन्होंने पालकमंत्री का जनता दरबार लेने के उद्देश्य से उपस्थितों का मार्गदर्शन सह उन्हें दिशा-निर्देश दिए.इस बैठक में महानगरपालिका आयुक्त अभिजित बांगर, मुख्यमंत्री की विशेष कार्य अधिकारी आशा पठाण, निवासी उपजिल्हाधिकारी रविंद्र खजांजी, उपजिल्हाधिकारी रविंद्र कुंभारे, मनपा के अपर आयुक्त राम जोशी नासुप्र के अधीक्षक अभियंता सुनील गुज्जेलवार, राज्य वीज वितरण कंपनी के अधीक्षक अभियंता मनीष वाठ, उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अतुल आदि सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

मुद्गल के अनुसार दिसंबर माह के पहले सोमवार से प्रत्येक सोमवार को जोन निहाय जनता दरबार आयोजित की जाएंगी।प्रत्येक जनता दरबार दोपहर २ बजे से शाम ६ बजे तक जारी रहेंगी।

Advertisement

इस हिसाब से पहला जनता दरबार ३ दिसंबर को मंगलवारी जोन से शुरू होंगा। शिकायत व समस्या सम्बंधित निवेदन स्वीकारने के लिए जोन में स्वतंत्र कक्ष तैयार किया जाएगा।जो कि जनता दरबार के ५ दिन पूर्व शुरू किया जाएगा,प्राप्त शिकायतों पर सम्बंधित विभाग द्वारा किये गए उपाययोजना/निराकरण की रिपोर्ट मंगवाई जाये ताकि जनता दरबार में समस्या सुलझाने में आसानी होंगी।

मुद्गल के अनुसार पालकमंत्री ज़ोन निहाय जनता से रु-ब-रु होंगे।जनता दरबार में उठे प्रश्न और उसके निराकरण जोन के प्रत्येक जनता तक पहुँचाने के उपाययोजना की जाये।जनता दरबार पश्चात सभी विभागों से सम्बंधित शिकायतों को विभाग निहाय एकत्रित कर सम्बंधित विभाग प्रमुख तक पहुँचाने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की रहेंगी।जनता दरबार हेतु शिकायतें छुट्टी के दिनों में भी स्वीकारी जाएंगी,जिसकी व्यवस्था जोन प्रशासन को करनी होंगी।

पालकमंत्री की शहर में मनपा ज़ोन निहाय जनता दरबार आगामी माह के ३ दिसंबर से शुरू होंगी और १८ फरवरी तक जारी रहेंगी।इस जनता दरबार में मनपा के सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहने की सूचना भी दी गई.

पहला जनता दरबार ३ दिसंबर को मंगलवारी जोन में दोपहर २ बजे से लेकर ६ बजे शाम तक,दूसरा १० दिसंबर को आशीनगर जोन,तीसरा १७ दिसंबर को लकड़गंज जोन,चौथा २४ दिसंबर को सतरंजीपुरा जोन,पांचवा ७ जनवरी को गांधीबाग जोन,छठा २१ जनवरी को धंतोली जोन,सातवां २८ जनवरी को हनुमान नगर ज़ोन,आठवां ४ फ़रवरी को धरमपेठ ज़ोन,नववां ११ फरवरी को लक्ष्मी नगर जोन और अंतिम जनता दरबार १८ फरवरी को नेहरू नगर ज़ोन में आयोजित किया गया हैं.

चुनावी जनसंपर्क हेतु सरकारी मशीनरी का उपयोग
उल्लेखनीय यह हैं कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने वाली हैं.वर्त्तमान में जनता नाना प्रकार की समस्याओं को लेकर सर्कार व सरकारी तंत्र से खफा हैं.जबकि नागपुर,मुंबई और दिल्ली में एक ही पक्ष की बहुमत वाली सत्ता हैं.बावजूद इसके अंदरूनी गुटबाजी और उतावलेपन के कारण जनता का विश्वास नहीं जीत पाई इसलिए पालकमंत्री ने अपने गुरु जो कि पुनः लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे,उनके मार्ग के कांटे दूर करने के लिए उक्त जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं,हालांकि इस जनता दरबार में मामूली समस्याएं ही हल किये जायेंगे,सरकार,सरकारी मशीनरी,सरकार के समर्थक के खिलाफ मामलों को आश्वासन देकर ठन्डे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

अर्थात…. ….. …..
सरकार,सत्ताधारी आदि पिछले साढ़े ४ साल में किये गए जनहितार्थ कार्य,खर्च से खुद संतुष्ट नहीं हैं.जबकि गल्ली से दिल्ली तक उनकी ही सत्ता हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.