Published On : Mon, Nov 13th, 2017

घर में घुसकर टेलर की हत्या, पेट आैर चेहरे पर किए वार

Advertisement

Tailor murder
नागपुर: घर में घुसकर टेलर की हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा रविवार को हुआ। आरोपी का पता नहीं चला है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

सावरबांधे ले-आउट निवासी विलास पंजाबराव मिसाल (52) टेलरिंग का काम करता था। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के दौरान वह घर में ही मृत अवस्था में पाया गया। आस-पड़ोस के लोगों ने संबंधित थाने को सूचना दी।

अकेला ही रहता था…
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले विलास की पत्नी कल्पना की जलने से मृत्यु हो गई थी। तब से विलास अकेला ही रहता था। वह भोजन भी खुद ही बनाता था। शराब का आदी होने से रिश्तेदार उसके यहां न के बराबर ही आते थे। विलास का पुत्र संकेत हैदराबाद में इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि पुत्री प्राजक्ता कक्षा 7वीं में है। वह चाचा विजय मिसाल के पास हिवरे ले-आउट में ही रहती है।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संदेह के घेरे में ‘कारण’
संदेह है कि किसी शराबी मित्र ने ही आपसी विवाद के चलते उसकी हत्या की होगी। विलास के साथ जिन लोगों का उठना-बैठना था, उनसे पूछताछ जारी है। हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना को रंजिश और संपत्ति विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges