Published On : Fri, Mar 17th, 2017

सीरिया में मस्जिद पर हवाई हमला, 42 की मौत, 100 से अधिक घायल

Advertisement

syria attack
उत्तरी सीरिया में हुए एक हवाई हमले में करीब 42 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सौ से अधिक लोग जख्‍मी हुए हैं. सीरियन ऑब्‍जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक यह हमला अलेप्‍पो में एक मस्जिद पर किया गया था. उनके मुताबिक हमला उस वक्‍त हुआ जब मस्जिद में लोग शाम की नमाज अदा कर रहे थे.

अलेप्‍पो के करीब हुआ हमला
ऑब्‍जरवेटरी के प्रमुख रमी अब्‍देल रहमान ने बताया कि ये हमला अल जिनेह गांव के एक मस्जिद पर हुआ था. अभी तक इस मलबे से सभी लोगों को निकाला नहीं जा सका है. रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को निकालने का काम जारी है. जिस जगह यह हमला हुआ है वह अलेप्‍पो के पश्चिम में करीब 30 किमी दूर है. इस गांव पर सरकार के विद्रोही गुटों के साथ-साथ आईएस का भी कब्‍जा है. लेकिन फिलहाल यहां से कोई जिहादी गतिविधियां नहीं चल रही थीं.

अभी तक नहीं पता चला हमलावरों का पता
गौरतलब है कि छह वर्षों से जारी इस लड़ाई में अब तक करीब 3 लाख 20 हजार लोग मारे जा चुके हैं. ऑब्‍जरवेटरी का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने किया है. उनके मुताबिक अलेप्‍पो के आसमान में कई बमवर्षक लड़ाकू विमान उड़ते हैं. इनमें रूसी और अमेरिकी विमानों के साथ सीरिया के लड़ाकू विमान भी शामिल हैं. यह तीनों ही यहां और अन्‍य जगहों पर लगातार बमबारी करते रहते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.