Published On : Thu, Nov 6th, 2014

भद्रावती में मोहरम उत्सव बना सर्व धर्म समभाव का प्रतिक

Advertisement

bhdarawati mohram
भद्रावती।
ख़्वाजा गरिब नवाज कमेटी शाही चौक भद्रावती की ओर से हालही में आयोजित किया गया ‘भद्रावती मोहरम उत्सव’ सर्वधर्म समभाव का प्रतिक बना। इस उत्सव में स्थानिक और तालुका की सभी धर्म की जनता ने सहभाग लिया था.

भद्रावती शहर के प्रमुख मार्ग से सवारी, ताजियां, पंजे और डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में कुल साठ सवारियों ने हिस्सा लिया था. जनता ने सवारियों का श्रद्धापूर्वक दर्शन लिया. शाम 6 से रात 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में जनता को शरबत और महाप्रसाद वितरित किया गया साथ ही भव्य रौशनाई की गयी.

इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक अभिजीत फकसे, नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, तालुका कांग्रेस कमेटी (ओ.बी.सी) के अध्यक्ष सुभानभाई सौदागर, राकां के युवा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनाज शेख, स.पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर आव्हाड, गजभिये, न.प.सभापती सुधीर सातपुते, राजू गैनवार आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम के आयोजन में उमेश रामटेके, शेख रब्बानी, शेख अफजल, परवेज सौदागर, शेख सादिक, शेख जावेद, नीलेश पाटिल, एजाज शेख, अहमद शेख, आदि ने सहकार्य किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.