Published On : Fri, Jan 19th, 2018

Video: बाघ के बाद अब सांबर गिरा गोसिखुर्द की नहर में

Advertisement

Swamp Deer falls in Ghosikhurd Canal

नागपुर/भंडारा: भंडारा जिले के पवनी बस स्टॉप के पास स्थित गोसिखुर्द की दाहिनी नहर में एक सांबर गिर पड़ा जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के दस्ते ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है. बता दें कि इससे पहले भी इसी नहर में जयचंद नाम का बाघ गिरा था, उसे भी वन विभाग ने बड़ी कुशलता के साथ बाहर निकाला था. अब शुक्रवार की दोपहर सांबर के गिरने का समाचार मिलते ही विभाग सक्ते में आ गया था. स्थानीय लोगों द्वारा फोन पर मिली सूचना को पाते ही वन विभाग का दस्ता बचाव सामग्रियों समेत घटना स्थल पहुंच गया. घटना स्थल में काफ़ी तमाशबीनों के जमा हो जाने से बचाव कार्य में परेशानी भी हुई.

निकाले गए सांबर को विभाग ने सुरक्षित ढंग से उमरेड करांडला वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.