वीएचए में चल रहा है टूर्नामेंट
नागपुर: अमरावती रोड स्थित विदर्भ हॉकी एसोसिएशन के मैदान पर वीएचए-भरतिया अक्वा स्कुल लीग की हॉकी मैचेस चल रही है. जिसमे बुधवार को लड़के और लड़कियों के अंडर-17 मैच खेले गए. पहला मैच स्वामीनारायण स्कुल विरुद्ध सेंट उर्सुला स्कूल की लड़कियों के बीच खेला गया.
जिसमे सेंट उर्सुला की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की. इस मैच में धनश्री शेरुरे ने एक गोल किया. दूसरा मैच स्वामीनारायण स्कुल विरुद्ध नागपुर माध्यमिक स्कुल के लड़कों के बीच खेला गया. जिसमे स्वामीनारायण की टीम ने 7-0 से जीत दर्ज की. इसमें चार गोल साहिल खोडके ने किए. आकाश बरबट ने दो गोल किए और आदित्य सिंह ने एक गोल किया.
तीसरा मैच सेंट अंथोनी विरूद्ध साउथ पॉइंट स्कुल के लड़कों के बीच खेला गया. जिसमें सेंट अंथोनी स्कुल की टीम ने 12-0 से जीत हासिल की. इस मैच में 3 गोल आयुष बैसवारे ने किए, मयंक कनोजिया ने 2 गोल किए, रवि साहू ने 1 गोल किया, नजेल लौरेंस ने 2 गोल किए. आमीन शेख ने 2 गोल किए, शुभम तिवारी और सुजल शिवकर ने एक एक गोल कर बड़ी जीत हासिल की.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...





