Published On : Sat, Mar 24th, 2018

स्वामीनारायण स्कूल प्रबंधन आरटीई के तहत प्रवेश देने में कर रही धांधली

Advertisement

RTE, Nagpur
नागपुर: राज्य सरकार के निर्णयानुसार गरीब बच्चों एवं विद्यार्थियों को निकट के उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्था के विद्यालयों में शिक्षण ले सके इसलिए आरटीई मार्फ़त २५% आरक्षित जगहों में प्रवेश दी जाती हैं. लेकिन पूर्व नागपुर में स्थित स्वामीनारायण स्कूल प्रबंधन आरटीई के तहत आए आवेदनों में खोट निकालकर विद्या ग्रहण करने के इच्छुकों के आवेदन रद्द कर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही हैं. उक्त आरोप मनपा में विधि समिति के अभ्यासु सभापति अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम ने लगाया। मुक्त मामले को वे स्थानीय विधायक कृष्णा खोपड़े के मार्फ़त विधानसभा में उठाने की मांग करेंगे.

मेश्राम के अनुसार आरटीई के नियमानुसार स्कूल और आवेदक विद्यार्थी के घर की दूरी ३ किलोमीटर के भीतर होनी चाहिए, लेकिन उक्त स्कूल प्रबंधन डेढ़ किलोमीटर की दूरी दर्शाकर सुनील बोरकर के बच्चे का आवेदन रद्द कर दिया। मेश्राम के अनुसार प्रबंधन प्रत्यक्ष में आवेदकों के घर की स्कूल तक की दूरी की गणना करने के बजाय ‘गूगल मैप’ का सहारा ले रही है. दोनों के गणना में काफी फर्क दिख रहा है.

उक्त मामले की शिकायत प्राथमिक शिक्षणाधिकारी से की गई थी, लेकिन उन्होंने ठोस कार्रवाई के बजाय स्कूल प्रबंधन को पत्र लिख खानापूर्ति की और शिकायतकर्ता को भी साफ़ साफ़ शब्दों में कह दिया कि वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मेश्राम के अनुसार उक्त स्कूल के प्रबंधन ने आरटीई के तहत एक मुस्लिम समुदाय के आवेदक का आवेदन इसलिए रद्द कर दिया क्यूंकि उस आवेदक का आधार कार्ड में अंकित नाम में कुछ गड़बड़ी थी.

मेश्राम के अनुसार गुलमोहर नगर निवासी स्वरा नागदेवे का आवेदन भी स्कूल से उसका घर पौने २ किलोमीटर पर होना दर्शाकर रद्द कर दिया गया, लेकिन उससे उसके सभी कागजातों का ज़ेरॉक्स लिया गया, जो कि समझ से परे है.

Advertisement

मेश्राम का संगीन आरोप है कि उक्त स्कूल प्रबंधन रिक्त आरटीई की सीटों को महंगे में प्रभावी पालकों में बेचती रही है.

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges