Published On : Sun, May 17th, 2020

गोंदिया: स्वामी टेऊंराम महाराज की घर-घर गूंज

Advertisement

प्रेम प्रकाश आश्रम में हवन पूजन के साथ विश्‍व कल्याण की कामना

गोंदिया : समूचा जीवन जनकल्याण को समर्पित करते हुए समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान देते हुए लोगों को समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति पाने का संदेश देने वाले सद्गुरू स्वामी टेऊंरामजी महाराज का १३४ वां जन्मोत्सव आत्मीय प्रेमियों द्वारा गोंदिया में श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

Gold Rate
June 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर एक आदेश के तहत प्रतिबंध जारी किया है।

सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्री प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य गुरूवर सद्गुरू स्वामी भगतप्रकाशजी महाराज ने सद्गुरू टेऊंराम चालीसा महोत्सव सभी प्रेमियों को अपने-अपने घर में मनाने की आज्ञा दी है।

Advertisement

उसी के अनुसार आज रविवार १७ मई सुबह ९ बजे बाराखोली स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रभारी संत श्री लक्की महाराज के हस्ते कुछ ही अनुयायियों की उपस्थिति में श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाठ का आरंभ हुआ तथा हवन, पूजन, आरती व मंत्रोचार कर विश्‍वभर के लिए मंगल कामना करते हुए कोरोना महामारी के संकट से मुक्ति हो एैसी प्रार्थना की गई।

कष्ट हरण अष्टक पाठ करते सतनाम साक्षी महामंत्र का जाप करें
१७ मई से २६ जून तक चालीहा महोत्सव के दौरान सभी अनुयायी प्रतिदिन अपने घर में सद्गुरू टेऊंरामजी के तैलचित्र के आगे दीप प्रकाश करते हुए टेऊरांम चालीसा, सद्गुरू टेऊंराम जन्म साखी, गुरू प्रार्थनाकष्ट, कष्ट हरण अष्टक का पाठ कर सतनाम साक्षी महामंत्र की माला का जाप करें तत्पश्‍चात विश्‍व कल्याण हेतु आरती, पल्लव, अरदास करें। संभव हो तो प्रतिदिन सदगुरू टेऊंराम जी महाराज के महाप्रसाद में ढोढा चटनी का भोग लगाएं, एैसी अपील गोंदिया आश्रम के प्रभारी संत श्री लक्की महाराज ने अनुयायियों से की है।

रवि आर्य

Advertisement
सोलर प्लांट के बावजूद भारी बिजली बिल #maharashtranews #smartmeter #electricity #bills #newsupdate

सोलर प्लांट के बावजूद भारी बिजली बिल #maharashtranews #smartmeter #electricity #bills #newsupdate

ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन #maharashtranews #tuitionfees #congress #andolan

ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन #maharashtranews #tuitionfees #congress #andolan

महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम #nagpurnews #crime #md #taskar #news

महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम...

एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews

सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews

सेंट्रल बिल्डिंग पर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन #MaharashtraNews #NewsUpdate #LatestNews #Andolan

सेंट्रल बिल्डिंग पर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन #MaharashtraNews #NewsUpdate #LatestNews #Andolan

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges