Published On : Sun, May 17th, 2020

कोरोना महामारी की वजह से पीड़ित घुमन्तु ,अर्ध-घुमन्तु जनजाति समुदाय के लिये 10 हजार करोड़ रु आवंटित किए जाएं -सांसद डॉ विकास महात्मे

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर की मांग

देश भर के 15 करोड़ समुदाय के लोगों को मदद की जाए

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर-कोरोना महामारी की वजह से पीड़ित घुमन्तु ,अर्ध-घुमन्तु जनजाति समुदाय के लिये 10 हजार करोड़ रु आवंटित करने की मांग राज्यसभा सांसद पद्मश्री विकास महात्मे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की। डॉ महात्मे नेे प्रधानमंत्री को घुमन्तु ,अर्ध-घुमन्तु जनजाति समुदाय की समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया कि देश भर के घुमन्तु ,अर्ध-घुमन्तु जनजाति समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह , कई बार एक राज्य से दुसरे राज्य में स्थानांतरित होते रहते है। इस वजह से उनके बच्चों की शिक्षा भी नहीं हो पाती। उनकी मानसिकता भी एक जगह स्थाई रूप से रहने की नहीं होती। कोरोना महामारी के इस दौर में उन्हें एक जगह स्थाई रहने का महत्त्व एवं लाभ समझाना आसान होगा।

वे एक जगह स्थाई रूप से रह पाए इसके लिए हमें उन्हें मुलभुत सुविधा देनी होगी – जैसे कि निवास, रोजगार, बच्चोंको शिक्षा। डॉ महात्मे ने कहा कि मै घुमंतू समाज से होने के नाते और समाज संगठन का अध्यक्ष होने के नाते मै इस समुदाय की समस्याओं और उनकी भावनाओं को समझता हूँ। घुमन्तु तथा अर्ध-घुमन्तु समाज के लिए निवास, रोजगार उपलब्धि व कौशल और साधन और उनके बच्चो की शिक्षा हेतु इस 15 करोड़ आबादी के लिये 10 हजार करोड़ रुपयों की मदद विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु समुदाय विकास एवं कल्याण बोर्ड को आवंटित किए जाए ।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक समुदाय, व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयत्नशील है . परावलंबन से स्वावलंबन तक पहुचने में घुमन्तु तथा अर्ध-घुमन्तु समाज को आरंभिक सहायता करनेका अनुरोध करते डॉ महात्मे ने कहा कि यही सही समय है जब हम उन्हें घुमन्तु से स्थिरता की ओर ले जा पाएंगे। डॉ महात्मे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने समुदाय के लिए विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु समुदाय विकास एवं कल्याण बोर्ड बनाकर समुदाय के प्रति अपना उत्तरदायित्व अधोरेखित किया हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना महामारी को काबू में रखने के लिए जो ऐतिहासिक एवं सकारात्मक कदम उठाये है उसके लिए आभार व्यक्त किया। इस संकटकाल में 20 लाख करोड़ के पॅकेज का जो ऐलान किया है उसके लिए देशवासी प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति कृतज्ञ है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges