Published On : Thu, Mar 30th, 2017

नाग-पिली व पोहरा नदी स्वच्छता अभियान १७ अप्रैल से

Advertisement


नागपुर: नागपुर की पहचान नाग नदी के साथ पीली और पोहरा नदी सफाई का अभियान एक बार फिर मनपा शुरू करने जा रही है। मनपा में सत्ता पक्षनेता संदीप जोशी ने बताया कि १७ अप्रैल से १७ मई तक नाग-पिली व पोहरा नदी स्वच्छता अभियान जन सहभाग से किया जायेगा। इस संदर्भ में बुधवार को मनपा अधिकारियों और पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई।

यह अभियान १३ उपभाग के तहत की जाएगी। नाग नदी के लिए ६ भाग, पिली नदी के लिए ४ व पोहरा नदी के लिए ३ भाग में अभियान का स्वरुप तैयार किया गया है। प्रत्येक नदी के लिए १ उपायुक्त एवं प्रत्येक भाग के लिए १ कार्यकारी अभियंता,१ सहायक आयुक्त,१ उप अभियंता,१ सह अभियंता, १ स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई मजदूरों का समावेश रहेगा।अभियान के सफल संचालन के लिए एक कोर कमिटी का भी गठन किया गया है। जिसमें महापौर, समिति अध्यक्ष, सत्तापक्ष नेता, मनपा आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त,स्वास्थ्य अधिकारी, अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख राजेश गुरमुले, उप अभियंता इजराइल शेष आदि का समावेश रहेगा। जल्द ही इस अभियान के सन्दर्भ में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शहर के विभिन्न विभागों की बैठक लेंगे।

इस अभियान में सहयोग के िलए सामाजिक संगठनों, क्रेडाई, होटल-रेस्टॉरेंट एसोसिएशन सभी विज्ञापन एजेंसी, खेल संगठनों, वेकोलि, मॉइल,जल सम्पदा विभाग, मेट्रो आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान शहर के २१७ नालों को हाथों और मशीनों से साफ किया जाएगा। जोशी ने बताया कि १५ अप्रैल को मुम्बई में मनपा से सम्बंधित १०-१२ प्रमुख विषयों पर निराकरण के लिए उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में की गई है.

८ जोन सभापति निर्विरोध

जोशी ने जानकारी दी कि जोन १ में प्रकाश भोयर, जोन २ में रूपा राय, जोन ३ में भगवन मेंढे, जोन ४ में प्रमोद चिखले,जोन ५ में रेखा साकोरे,जोन ६ में सुमेधा देशपांडे, जोन ७ में संजय चावरे व जोन ८ में दीपक वाडीभस्मे निर्विरोध जोन सभापति के तौर पर चुने गए हैं। इनके विरोध में किसी ने आवेदन नहीं भरा। अब सिर्फ औपचारिकता शेष रह जाएगी। जोन ९ और जोन १० में चुनाव होगा। जोन ९ में भाजपा की ओर से भाग्यश्री कानतोड़े, कांग्रेस की ओर से भावना लोणारे, बसपा की ओर से वैशाली नारनवरे मैदान में है। वही जोन १० में भाजपा की ओर से सुषमा चौधरी, बसपा की ओर से संजय बुर्रेवार मैदान में है। संभवतः जोन ९ से बसपा और जोन १० से भाजपा के उम्मीदवार सभापति चुनाव में विजयी साबित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.