Published On : Sat, Dec 13th, 2014

आमगांव : ग्राम झालिया में स्वच्छ भारत अभियान

Advertisement

Swachata Abhiyan
आमगांव (गोंदिया)।
ग्राम पंचायत झालिया में स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ करते हुए संपूर्ण ग्राम में साफ-सफाई करते हुए गांव में रैली निकाली गई. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झालिया ग्राम के सरपंच मनोज मेहतर दमाहे ने कहाँ की जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में स्वच्छता को प्राथमिकता दी है. उसी तरह हमे भी देनी चाहिए की हमारे ग्राम को स्वच्छ हमे ही रखना है.

स्वच्छता अभियान में ग्राम सेवक कु.पी.पी.साखरे, उपसरपंच हेमराज सुलाखे, जिप हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक शाला के शिक्षक शालिक भगत, एवं शाला के सभी अध्यापक तथा छात्रगण, गांधीटोला, तथा साखरीटोला ग्राम के शिक्षकगण, आंगनवाड़ी सेविकाएं, केंद्र प्रमुख चौधरी तथा ग्रामवासी ने सहयोग दिया ग्राम पंचायत के माध्यम से ऐसे ही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हर माह रखना चाहिए ऐसे उद्गार सरपंच दमोहे ने व्यक्त किये।जिससे ग्राम में साफ सफाई रहे और बिमारिया उत्पन्न ना हो.

इस अभियान में रामसिंग बैरिया मुख्याध्यापक ऐ.वाय.परेर, ग्रापं सदस्या ललिता नेवारे, स्वस्थ परिचारिका, एस.एन.गजभिये,डॉ. श्रीनिवास, पुलिस पाटिल कविताबाई बुराडे आदि ने भी सहयोग प्रदान किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.