Published On : Tue, Nov 18th, 2014

यवतमाल : विवाहिता की संदेहास्पद मौत

Advertisement

yawatmal Mrutak
यवतमाल।
आगजनी में गंभीर रूप से जलने से एक विवाहिता को उपचारार्थ ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई. यह घटना स्थानीय पलसवाड़ी समिप सातपुडा सरकारी क्वार्टर में शनिचर की रात घटी. मृतका अर्पणा चंद्रशेखर इंगोले  (28) इस विवाहिता की जलने से संदेहास्पद मृत्यु हो गई.

सूत्रों के अनुसार शनिचर की रात 2.30 बजे के दौरान उसे 70 फिसदी जलने से उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया था. लेकिन डाक्टरों ने उसकी हालत
चिंताजनक होने की बात कही. तत्काल उसे वर्धा के सावंगी मेघे अस्पताल ले जाते समय उसकी देवली के पास में मौत हो गई. पुलिस अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है. लेकिन सोमवार की शाम उक्त मृतक महिला के भाई ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. शिकायत में पति चंद्रशेखर ने उसकी बहन से घातपात करने  का संदेह व्यक्त किया. आगे की जांच पुलिस कर रहीं है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.