Published On : Tue, Jan 15th, 2019

कश्मीरी बॉयफ्रेंड को बंगाली सिखाती दिखीं सुष्मिता सेन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Advertisement

आजकल सुष्मिता सेन प्रेम में हैं, इसलिए उनका इंस्टाग्राम भी प्रेम के रंग में सराबोर है. बाते चाहे उनकी बेटियों से जुड़े प्रेम की हो या उनकी जिन्दगी में आए बॉयफ्रेंड की. सुष्मिता अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से फैन को सबकुछ बता रही हैं. इससे पहले सुष्मिता ने कभी भी अपनी लव-लाइफ के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा. हाल ही में इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में वह अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड को बंगाली भाषा के कुछ शब्द सिखा रही हैं. 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को आमी तोमाके भालोबाशी को दोहराने के लिए लिए कह रही हैं. अंग्रेजी में इसका मतलब होता है मैं तुमसे प्यार करता हूं.

वीडियो में रोहमन शॉल ये शब्द सही उच्चारण के साथ दोहराते दिख रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सेन ने लिखा, मैं यह पोस्ट करना भूल ही गई थी लेकिन मैं ये कहना कभी नहीं भूलती. love you guys!!! कुछ दिन पहले ही सुष्मिता ने अपनी मैं, बॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ अपना बर्थ-डे मनाया था.

फिल्मों से लंबे समय से दूर रहने वाली सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैमिली को समय देने के अलावा सुष्मिता फिटनेस के लोकर भी काफी क्रेजी हैं. कुछ ही समय पहले उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता और रोहमन की पहली मुलाकात एक फैशन इनवेंट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए. सूत्रों की मानें तो दोनों कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि रोहमन ने सुष्मिता को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद सुष्मिता ने हां कर दिया इसीलिए सुष्मिता ने रोहमन के बारे में सभी को बताने का फैसला किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.