Published On : Wed, Aug 7th, 2019

अलविदा सुषमा स्‍वराज! राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Advertisement

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) पंचतत्व में विलीन हो गईं. लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने उन्हें मुखाग्नि दी. बता दें कि पीएम मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता लोधी रोड शवदाह गृह में मौजूद थे.

Advertisement

इसके अलावा गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रामदास अठावले, मनोहर लाल खट्टर, शरद यादव सहित कई नेता मौजूद थे. इससे पहले सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा गया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.