Published On : Wed, Mar 31st, 2021

सूर्यकिरणों ने किया शिवलिंग व रामजी का अभिषेक

Advertisement

– बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर में देखने मिला अद्भूत नजारा
– कोरोणा महामारी से मानव जाति को बचाने की प्रार्थना
– १५ से २० दिनों तक जारी रहेगा किरर्णोत्सव
– कोल्हापूर महालक्ष्मी मंदिर के बाद विदर्भ में यह पहला मंदिर

नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कालोनी, बेझनबाग, कामठी रोड, बेलिशाप-मोतीबाग स्थित 315 से अधिक वर्ष पुराना प्राचीन श्री शिवमंदिर में हर वर्ष की तरह आज सुबह अनोखा नजारा देखने मिला| मंदिर परिसर में स्थित श्री राम मंदिर व शिवमंदिर के गर्भगृह में पहुंच कर सूर्य की किरणों ने शिवलिंग व रामजी का अभिषेक किया| जिसे हम सूर्य स्नान भी कह सकते है|

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसी प्रकार सूर्य की किरणों ने मंदिर में स्थित भगवान राम के चरणों को स्पर्श कर मुखमंडल पर अपनी किरणों का तेज प्रसारित किया| यह नज़ारा वर्ष में एक बार ही देखने मिलता है १ अप्रैल सेे अप्रैल १५ तारीख तक वह भी सूर्योदय के समय सुबह ६ से ६.३० बजे तक यह नज़ारा होता है| मंदिर की रचना ऐसी बनी है कि जहां सूर्य की किरणें सीधे मंदिर के अंदर शिवलिंग व राम व लक्ष्मणजी की प्रतिमा पर पड़ती है| इस तरह की रचना का मंदिर शायद विदर्भ में एक मात्र है| सूर्य स्नान का उदाहरण हमें कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में देखने मिलता है| विदर्भ में यह एकमात्र मंदिर है जहां सूर्य की किरणें सीधे शिवलिंग पर जाकर किरणों से अभिषेक करती है|

उसी तरह रामजी के चरण व मुखमंडल पर अपनी किरणों से स्पर्श करती है| मंदिर परिसर में करीब ८० फिट लंबा स्लैब है साथ ही मंदिर के समक्ष १०० वर्ष पुराना पिपल का पेड़ स्थित है| पंडाल लगा है फिर भी सूर्य की किरणें गर्भगृह में पड़ती है|

Advertisement

मंदिर की पूजा समिति ने अभिषेक आरती पूजा कर कोरॉना महामारी से मानव जाति को बचाने हेतु प्रार्थना की।

सभी लोगों को अपने घर में ही रहकर प्रभु की प्रार्थना कर कोरोंना वैश्विक महामारी से मानव जाति को बचाने का अनुरोध किया है। घर पर रह कर आप अपनी व दूसरों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करे व प्रशासन को सहयोग करें। ऎसा आवाहन विरेंद्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, पं कृष्ण मुरली पांडे, पी. सत्याराव, शरद शर्मा, उमेश चौकासे, जुगलकिशोर शाहू, पी. विजयकुमार, प्रकाशराव (गुन्डु) , दीपांकर पाल सहित अन्य श्रद्धालु सदस्यों ने किया है|

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.