Published On : Wed, Jan 22nd, 2020

सुरश्री आगरकर का पुलक मंच ने किया सत्कार

Advertisement

नागपुर : अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर द्वारा गायिका सुरश्री आगरकर का सत्कार किया.

नागपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त होने पर सुरश्री ऋषभ आगरकर का उसके निवास स्थान पर शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, दुपट्टा, माला देकर सत्कार किया गया. मंच के शाखा अध्यक्ष शरद मचाले, कार्याध्यक्ष रमेश उदेपुरकर, उपाध्यक्ष सूरज जैन पेंढारी, नरेश मचाले, अमोल भुसारी, अतुल महात्मे, राहुल महात्मे आदि ने सुरश्री का सम्माम किया.

इस समय सुरश्री के पिता ऋषभ, माता उज्ज्वला, श्रवण और वैष्णवी आगरकर उपस्थित थे. सुरश्री, पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर के महिला मंच की सदस्या है. मॉरिस कॉलेज की छात्रा है. सुरश्री का परिवार संगीत के लिये समर्पित है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.