Published On : Mon, Oct 1st, 2018

गाँधी की तरह तस्वीर खिंचा लेने से कोई उनका अनुयायी नहीं बन जाता- सुरजेवाला

Advertisement

नागपुर : गाँधी जयंती की 150 वो वर्षगांठ पर कांग्रेस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन वर्धा स्थित बापू की कर्मस्थली सेवाग्राम में 2 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली है। सेवाग्राम स्थित महादेव भवन में कांग्रेस के प्रमुख नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी,वरिष्ठ नेता सोनिया गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मंथन करेंगे। गाँधी जयंती पर इस विशेष बैठक का आयोजन स्पस्ट संकेत देता है की पार्टी के निशाने पर वर्त्तमान सत्ता की विचारधारा होगी।

बैठक से पूर्व नागपुर में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कार्यक्रम का उद्देश्य और जानकारी दी। सुरजेवाला ने कहाँ 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर राहुल गाँधी के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत होगी। ये आंदोलन आर्थिक,सामाजिक,हिंसा के सक्रमण दौर से निजता दिलाने के लिए होगा। सेवाग्राम में होने वाली ये बैठक भविष्य की दिशा भी तय करेगी। इस बैठक में नया संकल्प लेकर नई शुरुवात की जाएगी ये शुरुवात महात्मा गाँधी के विचारो को स्थापित करने के लिए और समानता सामाजिक न्याय के लिए होगा।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गाँधी,सोनिया गाँधी और मनमोहन सिंह मंगलवार को नागपुर पहुँचेगे। प्रमुख नेता पहले सेवाग्राम में अभिवादन करेंगे वहाँ आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रतिनधि सभा की बैठक होगी। बैठक के बाद रैली का आयोजन होगा जिसके समाप्त होने के बाद रैली का आयोजन होगा। जिसको राहुल गाँधी सम्बोधित करेंगे।

इस बैठक में कौन से प्रस्ताव पास किये जायेगे इस पर सुरजेवाला ने खुल कर तो नहीं बताया लेकिन ईशारो में स्पस्ट किया की चर्चा वैचारिक विचारधारा की लड़ाई और गाँधी के विचारों का संरक्षण करने का पार्टी काम करेगी।

Advertisement

सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधते हुए कहाँ की गाँधी की तरह तस्वीर खिंचाने या तस्वीर लगा लेने से कोई उनका अनुयायी नहीं बन जाता। देश में जो माहौल है उसमे हिंसा,सामाजिक बंटवारा किया जा रहा है। महात्मा गांधी का संघर्ष समानता व सामाजिक न्याय के लिए भी था।

गांधी और गोडसे के विचारों के बीच संघर्ष चल रहा है। कांग्रेस गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ायेगी। गांधी विचारधार का संरक्षण करना 132 करोड लोगों का मौलिक अधिकार है। पत्रकार वार्ता के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील, कांग्रेस सचिव यशोमति ठाकुर, कांग्रेस नेता विजय वडेट्‌टीवार, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे, सचिन सावंत,विशाल मुत्तेमवार उपस्थित थे। उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.