Published On : Mon, Oct 30th, 2017

SC में आज कई बड़े मामलों पर सुनवाई

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों की सुनवाई होनी है, इसमें केरल ‘लव जिहाद’, आधार और आर्टिकल 35A जैसे मामले शामिल हैं जो कि पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानिए इन मामलों के बारे में-

आधार मामला: जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली बेंच आज पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। यह याचिका आधार को सामाजिक कल्याण लाभ की स्कीम के लिए जरूरी बनाने के खिलाफ दायर की गई थी। आज केंद्र सरकार कोर्ट को यह जानकारी दे सकती है कि वह आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख को 31 मार्च तक बढ़ाएगी या फिर नहीं। 25 अक्टूबर को हुई सुनवाई में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि तारीख सिर्फ उनके लिए आगे बढ़ेगी जिनके पास अभी आधार नहीं है।

आर्टिकल 35A: चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच जम्मू कश्मीर में लागू आर्टिकल 35A को भंग करने के लिए दायर की गई एक याचिका की सुनवाई करगी। यह याचिका ‘वी द सिटिजन’ नाम के एक एनजीओ ने दायर की थी। उन्होंने कहा था कि आर्टिकल 35A और आर्टिकल 370 से जम्मू कश्मीर को जो विशेष दर्जा मिलता है वह भारत के बाकी लोगों के साथ भेदभाव की तरह है।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दरअसल कश्मीर के नागरिकों को मिले विशेषाधिकार की वजह से बाहर के लोग वहां जमीन नहीं खरीद सकते, ना ही हमेशा के लिए बसने जा सकते। इतना ही नहीं बाहर के लोग राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ नहीं उठा सकते और ना ही सरकार के लिए नौकरी कर सकते हैं।

केरल ‘लव जिहाद’: चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली ही बेंच आज केरल के बहुचर्चित ‘लव जिहाद’ केस की सुनवाई करेगी। यह याचिका हदिया के पति द्वारा केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें उसकी शादी कैंसल कर दी गई थी।

Advertisement

इस केस में अखिला नाम की 24 साल की लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ धर्म बदलकर शफीन जहान से शादी कर ली थी। अखिला ने पिता जो कि आर्मी से रिटायर हैं वह उस शादी के खिलाफ केरल हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर अखिला को उनके साथ घर भेज दिया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.