Published On : Thu, Sep 27th, 2018

बेंगलुरू में सनी लियोनी का शो फिर संकट में, उठने लगे विरोध के सुर

Advertisement

बेंगलुरू: नवंबर में यहां होने वाला सनी लियोनी का शो कुछ कन्नड़ संगठनों के विरोध के बाद एक बार फिर परेशानी में घिरता दिख रहा है. एक अन्य संगठन ने इस शो में स्थानीय भाषा को ज्यादा तवज्जो दिए जाने की भी मांग की है. इससे पहले 2017 में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसे ही विरोध के बाद सनी का शो रद्द कर दिया गया था.

सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर पेश
सनी का यहां मान्यता टेक पार्क में टाइम क्रियेशंस द्वारा तीन नवंबर को ‘प्योरिटी एंड एक्सप्रेशन’ नाम से शो प्रस्तावित है जिसमें उन्हें पेशकश देनी है. टाइम क्रिएशंस के मुताबिक पुलिस ने आगामी कार्यक्रम के लिये मंजूरी दे दी है और इसे बेंगलुरू की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर पेश किया जा रहा है. पिछले साल के कार्यक्रम का आयोजक भी टाइम क्रिएशंस ही था.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फिर विरोध का ऐलान
कुछ कन्नड़ संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर 2017 को यहां आयोजित लियोनी के शो को रद्द कर दिया था. विरोध करने वाले संगठनों में कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) भी शामिल था जिसकी दलील थी कि यह शहर की संस्कृति पर हमला है.

इस बार केआरवी से संबद्ध युवा संगठन सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध कर रहा है. संगठन के अध्यक्ष आर हरीश ने कहा कि पुलिस की मंजूरी होने दीजिए. हम इस का विरोध करेंगे. इसे लेकर कोई संदेह नहीं है. प्रदेश भर में हम इसका विरोध करेंगे.

Advertisement

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.