Published On : Fri, Aug 17th, 2018

सनी लियोनी को इस काम से नहीं है कोई परहेज, ना कभी होगा?

भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन फिल्म ‘वीरमादेवी’ के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी. भारतीय मूल की कनाडियाई सनी का कहना है कि विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है. वह जल्द ही तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं. यह पूछने पर कि क्या वह अधिक क्षेत्रीय फिल्में करना चाहती हूं? इसके जवाब में सनी ने कहा,”मैं केवल वही फिल्में करना चाहती हूं जो मुझे पसंद आती हैं और अगर वह अलग-अलग भाषाओं में हैं तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं.” सनी लियोनी जिनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. वह फिल्म ‘वीरमादेवी’ से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं.

‘वीरमादेवी’ के निर्देशक वी.सी. वदिवुदायान हैं और इसमें नवदीप भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे. अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं काफी चीजों पर काम कर रही हूं लेकिन उनके बारे में खुलासा नहीं कर सकती हूं.”

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फिल्म से जुड़े अपने रोल के बारे में बात करते हुए सनी ने एक इंटरव्यू में कहा,’ रोल के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ी. लेकिन इस दौरान काफी कुछ सीखने को भी मिला. अब वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने तमिल क्लासेज लीं और साथ ही लॉस एंजेल्स और भारत में घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी पूरी की.कहा जा रहा है कि बाहुबली की ही तर्ज पर इस फिल्म के विज्युअल इफेक्ट्स के लिए भी खूब पैसा खर्च किया जा रहा है.

Credit : India .com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement