Published On : Wed, May 8th, 2019

भारत वर्ष के कला शैलीयों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Advertisement

नागपुर: दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा दिनांक 20 मई से 26 मई 2019 के दरम्यान ग्रीष्मकालीन हस्तकला तथा चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन केंद्र परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भारत के कुल 10 राज्यों से 20 विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। ये विशेषज्ञ नागपुर के कला प्रेमियों को मधुबनी, वारली, चेरियल स्क्रोल, मांडना, सांझा, गौंड, म्हैसोर, सुरपुर, नाथद्वारा (कुंदनवार्क), फड, पट्ट, पामलिफ़, सौरा, मुघल, फड, कटपुतली, पेपरमॅशी, तंजौर एवं समकालीन चित्र इत्यादी विविध चित्र शैलीयों का प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण कार्यशाला का समय दोपहर 3 से 5 तथा 5.30 से 7.30 रहेगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रवेश लेने हेतु आवेदन फॉर्म केंद्र कार्यालय में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) उपलब्ध रहेगे।

प्रवेश शुल्क एक विधा (एक शैली) के लिए रुपए 300 एवं दो विधा (दो शैलीयों) के लिए रुपए 500 रखा गया है। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे दूरध्वनी क्रमक 91-712-2562974, जानकारी हेतु सभी शैलीयों के छायाचित्र फॉर्म में सलग्न किए गए है।

Advertisement

King Queen And The Elephants

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.