Published On : Fri, Jan 31st, 2020

सुमित के बनस्पत दुष्यंत का पलड़ा भारी

Advertisement

विजेता वहीं होंगा,जिन्हें पहली पसंद का २३१ वोट मिलेंगा

नागपुर/यवतमाल – स्थानीय निकाय संस्था ले निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद् का उपचुनाव हेतु आज मतदान शुरू हो चूका हैं.जिले के ७ मतदान केंद्रों पर मतदान जारी हैं.जिसमें महाआघाडी के उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी का पलड़ा भारी होने की खबर मिली हैं.उन्हें ३०० के ऊपर मत मिलने की संभावना हैं.आगामी ४ फरवरी को मतगणना हैं.

उक्त चुनाव में कुल आधा दर्जन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे.लेकिन मुख्य मुकाबला महाआघाडी के उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी और भाजपा उम्मीदवार सुमित बाजोरिया के मध्य हैं.इस चुनाव के शत-प्रतिशत मतदाताओं को उनके-उनके नेतृत्वकर्ताओं द्वारा सहल पर ले जाया गया था.सभी मतदाताओं को सुबह सुबह सीधे मतदान केंद्रों पर लाया गया.इनमें से एक सैकड़ों मतदाताओं का समूह नागपुर जिले में था.

यह ऐसा चुनाव होता हैं कि इस चुनाव में उम्मीदवारों के मतपत्रिका में उनके पक्ष का चिन्ह नहीं होता और न ही पार्टी का कोई अधिकृत दबाव तंत्र होता हैं इसलिए इस चुनाव में सभी को ‘क्रॉस वोटिंग ‘ का डर समाया हुआ हैं.

Advertisement

इस चुनाव का विजेता वहीं होंगा,जिन्हें पहली पसंद का २३१ वोट मिलेंगा।स्थानीय सूत्रों की माने तो दुष्यंत के खेमे में ३२० मतदाता हैं,इनमें से कुछ ‘क्रॉस वोटिंग’ की तो भी दुष्यंत को ३०० मत के ऊपर मिलने की संभावना नागपुर से उक्त चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता जता रहे.चुनाव का मतगणना स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय के बलिराजा चेतना भवन में होंगी।

उल्लेखनीय यह है कि पिछले चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार तानाजी सावंत ने मतों की कीमत इस कदर बढ़ा दी थी कि यह उपचुनाव कुल खर्च ५० करोड़ के आसपास देखा जा रहा.वैसे भी यह चुनाव सेना के प्रतिष्ठा का चुनाव हैं,क्यूंकि उन्हीं के पक्ष का मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला चुनाव हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.