
भारतीय जनता पार्टी ने सुमित्रा महाजन के निधन की खबरों का खंडन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ताई एकदम स्व हैं। भगवान उन्हें लंबी उमर दे। बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार रात एक ट्वीट कर महाजन के निधन की बात कही थी।
हालांकि, बीजेपी की ओर से खंडन आने के बाद शशि थरूर ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। ट्वीट कर एक ट्वीट करते हुए थरूर ने सुमित्रा महाजन के जल्द स्वस्थ्य होने और लंबे जीवन के लिए शुभकामनाएं की है।
शशि थरूर ने अपने पहले ट्वीट में सुमित्रा महाजन के निधन के बारे में बताते हुए दुख जताया था। थरूर ने कहा था कि उन्हें याद है जब सुमित्रा महाजन और स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने उन्हें, ‘ब्रिक्स’ के भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए कहा था। थरूर की ओर से डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी आप नीचे देख सकते हैं।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




