Published On : Sun, Oct 21st, 2018

पिन्नू पांडे फायरिंग : सुमित ठाकुर का साथी जेडी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: अपराधी पिन्नू पांडे पर अंधाधुंध फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने वाले गैंगस्टर सुमित ठाकुर के साथी जेडी को जरीपटका पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया. स्वागतनगर, गिट्टीखदान निवासी दिशान उर्फ जेडी खान गुलशेर खान (26) के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पहले तो सुमित और जेडी के बीच भी बनती नहीं थी, लेकिन सुमित की ताकत बढ़ती देख जेडी ने उससे समझौता कर लिया था. विगत 27 जून 2018 को दिनदहाड़े सुमित ठाकुर, जेडी, उज्जी, इरफान बंदुकिया, नौशाद पीर मोहम्मद और अन्य साथियों ने पेंशननगर में पिन्नू पांडे पर जानलेवा हमला किया. उस पर कई राउंड फायर किए गए, लेकिन पिन्नू बच गया.

इस घटना के बाद पुलिस ने सुमित ठाकुर सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मोका लगा दिया था. तब से जेडी, नौशाद, बंदुकिया उर्फ इरफान चाचू और अन्य फरार थे. शनिवार की शाम जरीपटका थाने के सब इंस्पेक्टर संजय चप्पे, हेड कांस्टेबल बंडू, रोशन तिवारी, प्रकाश और लक्ष्मण को जानकारी मिली कि एक अपराधी सीएमपीडीआई रोड पर वेकोलि कालोनी के पास खड़ा है.

खबर मिलते ही पुलिस ने परिसर की घेराबंदी की. पूछताछ में जेडी के मोका और हत्या के प्रयास के मामले में फरार होने का पता चला. उसे आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस के हवाले किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.