Published On : Thu, Oct 9th, 2014

कोराडी : सुलेखा कुंभारे ने बावनकुले के लिए वोट मांगा

Advertisement


अनेक गांवों में की सभाएं, कांग्रेस-राकांपा को कोसा

MLA Bawankule & Sulekha Kumbhare
कोराडी (नागपुर)। 
बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच (बरिएमं) की मुखिया अधि. सुरेखा कुंभारे ने भाजपा, रिपाई (आ), बरिएमं, गोंगपा और राष्ट्रीय समाज पक्ष युती के
उम्मीदवार विधायक चंद्रशेखर बावनकुले के प्रचारार्थ आज अनेक गांवों में सभाएं की. सुबह 9 बजे से सभाओं की शुरुआत हुई.

बेसा-बेलतरोडी, खापरी (रे), हुडकेश्वर-नरसाला, महादुला, कोराडी, रनाला, येरखेडा, कामठी शहर में हुई सभाओं में नागपुर (ग्रामीण) भाजपा के रूपराव शिंगणे, भाजपा नेता संजय टेकाडे, बरिएमं खापरी के यादवराव फुलझेले, सुनील बोरीकर, रामदास खडसे, हरीश कंगाली, सुरेंद्र बानाइत, बरिएमं के युवा नेता अमोल मेश्राम, पंचायत समिति की सदस्य रेखा मसराम आदि उनके साथ मौजूद थे. खापरी (रे) की सभा में विधायक बावनकुले ने कहा कि भाजपा-रिपाई की सरकार आने पर मिहान की समस्याओं को हल कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद बेसा-बेलतरोडी गांवों को एनआईटी की जद से हटा दिया जाएगा.

सुलेखा कुंभारे ने कहा कि दलित-पिछड़े वर्ग के लोगों पर कांग्रेस-राकांपा ने लगातार अन्याय ही किया है. उन्हें केवल वोट बैंक ही समझा गया. उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को निकाल बाहर करने का अब समय आ गया है. बावनकुले द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हीं के माध्यम से हम भी अब विकास-कार्य करेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.