Published On : Mon, Aug 20th, 2018

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन हारी कैंसर से जंग, अस्पताल में निधन

Advertisement

फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बहन के रोल में दिखीं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. वे एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं. सुजाता के निधन की जानकारी सुचित्रा ने ट्विटर पर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजाता metastatic कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था. सुजाता के शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे.

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्वीट किया था. बताया था कि वो ICU में भर्ती हैं. सुचित्रा ने बहन की सलामती के लिए फैंस से दुआ मांगी थी. बीती रात सुचित्रा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे को दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा कि अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती.

सुचित्रा ने ट्वीट पर बताया था कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट, श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. बता दें, सुजाता कुमार के काम को इंग्लिश विंग्लिश में खूब सराहा गया था. इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे. वे रांझणा, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में नजर आईं. सुजाता ने कई टीवी शोज में भी काम किया था. जिनमें होटल किंगस्टन, बॉम्बे टॉकिंग और 24 शामिल हैं.

Advertisement

Credit : Aaj Tak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.