गोंदिया। धामनेवाड़ा निवासी काजल सुनील जगनीत (17) की आत्महत्या के मामले में अब पुलिस ने उसके प्रेमी शहारवानी निवासी आशीष योगेश मेश्राम (27) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
उल्लेखनीय है कि काजल ने 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे स्वयं पर केरोसिन डालकर जला लिया था. 95 फीसदी जली काजल की उसी रात 10 बजे केटीएस अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. इस मामले में गोंदिया शहर पुलिस ने धारा 174 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था.
चूंकि घटना गंगाझरी थानांतर्गत हुई अत: जांच के लिए मामला स्थानांतरित किया गया. गंगाझरी पुलिस ने काजल के प्रेमी आशीष को पूछताछ के लिए हिरासल में लिया. ज्ञात हो कि घटना के समय मृतक और उसके दादाजी ही घर में थे. दादाजी बीमार होने के कारण उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. बाकी परिजन एक विवाह समारोह के लिए बाहर गए थे, तब यह घटना हुई. पुलिस को जानकारी मिली है कि किशोरी ने यह कदम प्रेम संबंधों के चलते उठाया.

Representational pic
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...
इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra
हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra
छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra



