Published On : Fri, Jan 23rd, 2015

बडनेरा : कार्रवाई के डर से की आत्महत्या

Advertisement


बडनेरा (अमरावती)।
महिला से गाली-गलौचकर धमकी देने की शिकायत थाने में दर्ज होने से पुलिस कार्रवाई के डर से 1 युवक ने आत्महत्या कर ली. बडनेरा नई बस्ती के मिलचाल में बुधवार की रात 10 बजे यह घटना हुई. मृतक सचिन भास्कर बनसोड (30,मिलचाल) है.  बुधवार की रात 8 बजे मिलचाल में रहने वाली एक महिला के साथ सचिन का झगड़ा हुआ. सचिन ने उक्त महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकारकर दिया. इस बात पर उसने महिला को गाली गलौच की. जिसे मारने की धमकी दी. महिला ने बडनेरा थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसके खिलाफ दफा 294 (गाली गलौच) व 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया.

घर लगाई फांसी
अपने खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज होने से पुलिस कार्रवाई के डर से आधे घंटे के भीतर ही सचिन ने घर में फांसी ले ली. फांसी की खबर लगते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भरर्ती किया. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. सूचना पर बडनेरा पुलिस कर्मी रमेश कोकाटे घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा कर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया. सचिन ने आत्महत्या क्योकि इस बारे में निश्चित कारण ज्ञात नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का अनुमान है कि थाने में मामला दर्ज होने के बाद ही उसने आत्महत्या की, यह आत्महत्या का कारण हो सकता है. पुलिस जांच कर रही है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.