
औरंगाबाद : मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए औरंगाबाद के पास कायगव में एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या की। यह घटना सोमवार दोपहर में हुई है। काकासाहेब शिंदे ऐसा इस युवक का नाम है। पानी से बाहर निकलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उस युवक की मौत हुई।
गंगापुर तालुका के कनड़गाव में रहने वाले काकासाहेब शिंदे मराठा आरक्षण दिलाने के लिए इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी जान दे दी। स्थानीय पुलिस ने तुरंत शिंदे को पानी से बाहर निकाला। और अस्पताल भर्ती कराया था लेकिन उन्होंने जल्द ही दम तोड़ दिया।
गंगापुर तहसील कार्यालय के सामने हजारो युवा आंदोलन कर रहे है। हालांकि, इस आंदोलन को दबाने के प्रयास हो रहे थे, इसलिए मराठा समुदाय द्वारा जलसमाधि आंदोलन किया गया। इसी आंदोलन के दौरान यह घटना हुई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जलसमाधी जैसे आंदोलन न करें।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...








