Published On : Mon, Dec 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: वाठोडा थाने के अंतर्गत अपने आवास पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुभाष कचरू गजभिए (50) मृतक का नाम है। वह आजादनगर, बिडगांव का निवासी था। शनिवार दोपहर को सुभाष ने छत के पंखे में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाम के करीब 4 बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। वाठोडा पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सुभाष की पत्नी कविता की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.