नागपुर: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र नागपुर में किया जाए ऐसा सुझाव कुछ पार्टियों एवं विधायकों द्वारा मिला है। इसके साथ-साथ नागपुर में होने वाला शीतकालीन सत्र को मुंबई में किया जाए। सुझाव पर अंतिम निर्णय मुंबई में होने वाले बजट सत्र में लिया जाएगा यह बात संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट ने कही।
बापट ने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। कुछ पार्टियों ने सुझाव दिया कि, सत्र को 2 सप्ताह की जगह 4 सप्ताह किया जाए। लेकिन इस पर बैठक में सहमति नहीं बनी ,और शीतकालीन सत्र का कामकाज 22 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। विपक्ष का कहना है कि नागपुर करार के अनुसार नागपुर का शीतकालीन सत्र 4 सप्ताह का होना चाहिए। उसी दौरान ये सुझाव आया कि महाराष्ट्र का मानसून सत्र नागपुर में कराया जाए। क्योंकि वह दो सप्ताह का होता है। यदि ऐसा होता है नागपुर में होने वाला शीतकालीन अधिवेशन मुंबई में होगा। मुंबई में होने वाला मानसून सत्र में होगा लेकिन इस पर मुहर बजट सत्र के दौरान लगेगी।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




