Published On : Sat, Nov 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

इमामवाड़ा में फिर फैला आतंक-ताराचंद खिल्लारे का खौफ़ बरकरार!

रामबाग–इंदिरा नगर झोपड़पट्टी में दहशत का दूसरा नाम — ताराचंद खिल्लारे अवैध साहूकारी विवाद में खून से सनी सड़कें, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
Advertisement

नागपुर: इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के रामबाग और इंदिरा नगर झोपड़पट्टी में शुक्रवार शाम फिर से दहशत का माहौल बन गया। इलाके का कुख्यात अपराधी ताराचंद खिल्लारे, जो कभी आतंक का पर्याय माना जाता था, अब दोबारा अपने पुराने रंग में लौटता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि अब खिल्लारे ने अपराध की दुनिया छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग और अवैध साहूकारी का कारोबार शुरू किया है, लेकिन उसका अंदाज वही — धमकाना, डराना और गरीबों पर दबाव बनाना

ताराचंद खिल्लारे

शुक्रवार को हुए एक अवैध साहूकारी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खिल्लारे ने अपने नाती हनी कैथवास (21) और एक साथी के साथ मिलकर सुभाष उके (40) नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने सुभाष पर रॉड और फाइटर से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, उसकी कार भी तोड़ दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुभाष ने कुछ माह पहले हनी की मां से कुछ रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित रकम की वापसी को लेकर तनाव कई दिनों से चल रहा था। शुक्रवार की शाम हनी अपने साथियों के साथ सुभाष के घर पहुंचा और पैसों की मांग को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। तभी ताराचंद खिल्लारे खुद मौके पर पहुंचा, सुभाष को थप्पड़ मार गिराया और फिर मारपीट शुरू कर दी।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खिल्लारे और उसका गिरोह इलाके में खुलेआम वसूली करता है। गरीब मजदूर वर्ग के लोग उसकी धमकियों से परेशान हैं। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस सब कुछ जानती है, पर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि खिल्लारे का खौफ़ अब भी बरकरार है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। लेकिन इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है —

Advertisement

“क्या इमामवाड़ा की गलियों से ताराचंद खिल्लारे का आतंक कभी खत्म होगा?”

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.