Published On : Sat, Dec 6th, 2014

उमरखेड़ : गन्ना खिंचना महंगा पड़ा; जान गवाई

Advertisement


उमरखेड़ (यवतमाल)।
ट्रैक्टर से सलग्रीत दो ट्रॉली में भरकर जा रहा गन्ना देख उसमें एक गन्ना खिंचना एक बच्चें को बहोत महंगा पड़ा. उसने इस चक्कर में उसकी जान गवा दी. गन्ना खिंचते समय उसका बैलेंन्स बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा. उसके कुछ सेकंद बाद ही ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया उसके शरीर पर से गुजरा. जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

यह घटना पलसी के सिलोना गाव में शुक्रवार की शाम 5 बजे घटी. मृतक बच्चे का नाम अजय मनवर राठोड़ (11) सिलोना निवासी है. वसंत चिनी मिल में यह गन्ना जा रहा था. जिस ट्रैक्टर में गन्ना जा रहा था एमएच 29/व्ही-4697 है. यह गन्ना पुसद से पोफाली जा रहा था. शिलोना के पास 3 बच्चे ट्रैक्टर पर चढ़े उसमें अजय पहले नंबर की ट्रॉली पर चढ़ा. गन्ना खिंचतेही वह गिर पड़ा. उसी समय दूसरी ट्रॉली का पहिया उसके शरीर पर से रौंदते हुए आगे निकल गया. पुलिस ने बेकसूर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गुनाह दर्ज किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Accident-Logo 3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.