Published On : Wed, Nov 29th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video भंडारा: बंद शुगर फैक्ट्री शुरू , गन्ना बदलेगा किसानों की किस्मत

Advertisement

गोंदिया /भंडारा: नई तकनीक से गन्ने की प्रजाति के बदौलत कम जमीन में ज्यादा पैदावार कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं , उनके खेत में पैदा हुआ गन्ना किसानों को लाभान्वित करेगा।
किसान गन्ने की बुआई कर अधिक से अधिक लाभ कमा सकें इसी मकसद से भंडारा जिले के लाखंदूर तहसील में पिछले 8 वर्षों से बंद ‘ नेचुरल ग्रोवर्स शक्कर कारखाना का पुन मंगलवार 28 नवंबर से शुभारंभ हो गया है।

इस शुगर फैक्ट्री ने किसानों से प्रतिटन 2200 रुपए खरीद मूल्य की घोषणा की है।

इस अवसर पर शुगर फैक्ट्री का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा- कारखानों को गन्ने के लिए अधिक कीमत का भुगतान करना चाहिए इसी मकसद से 100 रुपए बोनस इस तरह 2300 रुपए कीमत का नेचुरल ग्रोवर्स शुगर फैक्ट्री भुगतान करेगी।
गोंदिया जिले के सौंदड़ , सड़क अर्जुनी , मोरगांव अर्जुनी तहसील सहित भंडारा , लाखंदूर , पवनी , साकोली , लाखनी , देसाईगंज , वड़सा क्षेत्र के किसानों की प्रगति के लिए यह शुगर फैक्ट्री वरदान साबित होगी यहां बहुत सारे किसान गन्ने की खेती करते हैं सभी कारखाने अब कच्चे माल के रूप में थोक में गन्ना खरीद रहे हैं।

किसानों को पहले नागपुर , मौदा देव्हाड़ा तुमसर तक अपनी उपज ले जानी पड़ती थी इस ट्रांसपोर्टेशन में खर्च अधिक होता था।
गन्ना जितना नजदीकी क्षेत्रों में शुगर फैक्ट्री को बेचा जाएगा किसानों की उतनी अधिक बचत होगी।

Advertisement

आसपास के सभी कारखाने 2200 रुपए का भाव देते हैं उसी प्रकार 2200 रुपए का भाव मिलेगा और हमारा जिला ‘ ए जोन ‘ में आता है इसलिए 100 रूपए बोनस इस तरह 2300 रुपए की कीमत का भुगतान शुगर फैक्ट्री करेगी।

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और समय पर पैसा उनके हाथ में हो इसकी सुध ली जाएगी।

भंडारा जिले के लाखंदूर तहसील में वर्ष 2015 पिछले 8 वर्षों से बंद अदानी ग्रुप के नेचुरल ग्रोवर्स शक्कर कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी प्रफुल्ल पटेल की अनुशंसा पर निजी उद्योगपति संजय गुजर को सौंप गई है

इस अवसर पर शुगर फैक्ट्री के चेयरमैन संजय गुजर ने प्रतिक्रिया देते कहा- 800 मैट्रिक टन क्षमता वाले इस शक्कर कारखाने की क्षमता बढ़ाकर 1200 मेट्रिक टन तक की जाएगी।

शुगर फैक्ट्री के कार्यकारी संचालक सत्यजीत गुजर ने कहा- किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान हो और अधिक से अधिक भाव देने तथा किसानों को यह समझाया जाएगा की धान की फसल की अपेक्षा गन्ने की बुआई ज्यादा लाभदायक है।

शुगर फैक्टरी उद्घाटन अवसर पर मोरगांव अर्जुनी क्षेत्र के विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे , पूर्व विधायक राजेंद्र जैन , नाना पंचबुध्दे , गंगाधर परशुरामकर , सुनील फुंडे , धनंजय दलाल , यशवंत रणवीर , डा.अविनाश काशिवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.