Published On : Tue, Dec 25th, 2018

वीडिओ -मैं नागपुर का प्रतिनिधि,यहाँ का अनुशासन,लगाव संतरे की मिठास लाजवाब – सुदीप भोला

Advertisement

नागपुर : प्रसिद्ध व्यंग कवि सुदीप भोला बीते दिनों खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति दी। कुमार विश्वास के संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में उन्होंने समा बांध दिया। समसामयिक परिस्थिति और घटनाओं पर व्यंग के माध्यम से कविता प्रेमियों को सम्मोहित कर लेने की गजब की क्षमता सुदीप भोला की है।

नागपुर के करीब ही बसे शहर जबलपुर के मूल निवासी सुदीप नागपुर शहर को अपने जीवन में विशेष महत्त्व देते है। उनके मुताबिक ये शहर उनके दिल में बसता है। वो इस शहर के प्रतिनिधि है शहर में गजब का अनुशासन और लोगों के बीच आपसी लगाव है। इस शहर ने उनके पिता को नया जीवन दिया और यही उन्होंने शराब जैसी बुरी लत को भी छोड़ा था।

नागपुर दौरे के दौरान नागपुर टुडे के संवाददाता फ़रहान काज़ी ने सुदीप भोला से खास बातचीत की,जिसमे उन्होंने अपने काम और निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की,यह बातचीत काफ़ी मजेदार और रोचक रही। आप भी इस वीडिओ इंटरव्यू को देखिए और कवि,कविता उसके हृदय की बातें को सुनिए।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.