Published On : Thu, Nov 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

एम्स हॉस्पिटल नागपुर में सनसनी! डीआईजी की बेटी ने की आत्महत्या

रविकांत कांबले | नागपुर टुडे
Advertisement

नागपुर: नागपुर के प्रतिष्ठित एम्स हॉस्पिटल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सीआरपीएफ पुणे के डीआईजी आईपीएस कृष्णकांत पांडे की 25 वर्षीय बेटी समृद्धि कृष्णकांत पांडे ने बीती शाम अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, समृद्धि नागपुर के शिव कैलाश स्थित मंजीरा अपार्टमेंट में रहती थी और एम्स में डर्मेटोलॉजी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह गहरे तनाव में थी।

घटना 12 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। जब उसकी रूम पार्टनर फ्लैट पर लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पीछे के रास्ते से अंदर जाने पर वह दंग रह गई — समृद्धि पंखे से लटकती हुई मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सोनेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

Advertisement

इस हृदयविदारक घटना से एम्स नागपुर परिसर में गहरा शोक और सन्नाटा छा गया है।

सहपाठियों और शिक्षकों के बीच केवल एक ही सवाल — इतनी होनहार, विनम्र और समझदार छात्रा ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया?

सूत्रों का कहना है कि समृद्धि पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थी, परंतु कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गोपनीय रूप से समृद्धि के साथियों से पूछताछ कर रही है।

पूरा कॉलेज, हॉस्पिटल और मेडिकल समुदाय इस घटना से स्तब्ध है।

हर तरफ सिर्फ यही चर्चा — “ आख़िर इतनी उज्ज्वल ज़िंदगी ने अंधेरे को क्यों चुना ?”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.