Published On : Tue, May 25th, 2021

CBI के नए बॉस होंगे सुबोध जायसवाल, महाराष्ट्र ATS के रह चुके हैं चीफ

Advertisement

सीबीआई के नए डायरेक्टर की कमान सुबोध जायसवाल को सौंपी गई है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. सुबोध जायसवाल महाराष्ट्र एटीएस के चीफ रह चुके हैं. वो मुंबई पुलिस कमिश्नर का भी पदभार संभाल चुके है.

सुबोध जायसवाल 1985 बैच आईपीएस अफसर हैं. सीबीआई चीफ के चुनाव को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक की गई थी. इस बैठक में पीएम मोदी, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद थे. इस मीटिंग में नए सीबीआई चीफ की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई.

सूत्रों के मुताबिक,1984-87 बैच के 109 अधिकारियों के नाम में से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने हाई पावर कमेटी के लिए 10 नाम शॉर्टलिस्ट किए थे. बाद में यह इस लिस्ट में सिर्फ 6 नामों को ही आगे बढ़ाया गया. इस रेस में बीएसएफ चीफ राकेश अस्थाना और एनआईए चीफ वाईसी मोदी भी शामिल थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.