Published On : Mon, Dec 1st, 2014

अचलपुर : उपजिला अस्पताल में मनाया गया आंतरराष्ट्रीय जेष्ठ नागरिक दिवस

Advertisement

Senior sitizen day  (2)
अचलपुर (अमरावती)।
भारत देश में जेष्ठ नागरिकों में ब्लड प्रेशर, हृदयरोग, मधुमेह, कर्करोग और अंधेपन जैसी बिमरियों का प्रमाण बढ़ रहा है. ऐसी बिमारियों से की वजह से अपने दैनदिन कार्यों में बाधाएं निर्माण हो रही है. जिससे राष्ट्रीय वृद्धापकाल स्वास्थ शुश्रूषा कार्यक्रम के माध्यम से जेष्ठों को प्रतिबंधात्मक, उपचारात्मक और पुनर्वसन की स्वास्थ सुविधा देने के लिए प्रयत्न स्वास्थ विभाग की ओर से किया जा रहा है. राष्ट्रीय ब्लड प्रेशर, हृदयरोग, मधुमेह, कर्करोग, स्ट्रोक प्रतिबंधक और राष्ट्रीय वृद्धपकाल स्वास्थ शुश्रूषा कार्यक्रम के अंतर्गत उपजिला अस्पताल, अचलपुर में ‘आंतरराष्ट्रीय जेष्ठ नागरिक दिन मनाया’ गया.

इस दिन के उपलक्ष पर नागरिकों के लिए ओपिडी हर बुधवार को शुरू करके मुफ्त ग्लुकोमिटर द्वारा मधुमेह की जाँच और नेत्र जाँच की गयी. कार्यक्रम का सुत्र संचालन और वृद्धापकाल स्वास्थ शुश्रूषा के बारे में जानकारी लोकेश पवार ने दी. कार्यक्रम के अध्यक्ष वैद्यकीय अधिक्षक डॉ. झाकिर ने जेष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल की सुविधा के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में वरिष्ठ वैद्यकीय अधिकारी डॉ. तंवर, डॉ. ए.जे.ठाकरे, डॉ. नेहा बोरखेड़े, दंत चिकित्सक, डॉ. शेजच, डॉ. हरले, डॉ. भोपाले, डॉ. वसीम, डॉ. कराले, नेत्र चिकित्सा अधिकारी आसिफ उल्लाखान, आयसीटीसी समुपदेशक पिंजरकर और शेटे, अस्पताल के कर्मचारी, नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे.

Senior sitizen day  (1)
कार्यक्रम की सफलता के लिए पंकज रहाटे, महिमा सेमसन, राजु दुबे, प्रज्योत तंतरपाले ने अथक परिश्रम किया. इस कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक नागरिक ले ऐसा आवाहन जनता से किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.