Published On : Wed, Aug 23rd, 2017

साइट हैंग होने की वजह से नेट का ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे विद्यार्थी

Advertisement

Online Application
नागपुर: 
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन ऑनलाइन फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऑनलाइन साइट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. विद्यार्थियों का कहना है कि फॉर्म भरते समय नाम, एजुकेशन की जानकारी फिल नहीं हो पा रही है. नागपुर शहर में करीब 5 हजार विद्यार्थी नेट की परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं.

पिछले वर्ष नेट के फॉर्म भरते समय इस तरह से परेशानी नहीं हुई थी जो परेशानी इस बार हो रही है. विद्यार्थियों ने बताया कि नेट की साइट पर ऑनलाइन नाम और जानकारी भरके लॉग इन करना पड़ता है और उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड आता है. जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म खुलता है और उसे फिल किया जाता है. लेकिन यह फॉर्म विद्यार्थी नहीं भर पा रहे हैं. साइट बार बार हैंग हो रही है, क्लिक करने पर ‘ट्राय अगेन’ अर्थात पुम: प्रयास करें का संदेश आ जाता है.

इस परेशानी को लेकर कुछ विद्यार्थियों ने यूजीसी को भी मेल के जरिए शिकायत की है। जिसमें इस पूरी समस्या की जानकारी दी गई है. 11 अगस्त से नेट के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई है जो लगभग 11 सितम्बर तक चलेगी. ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आने की वजह से अब विद्यार्थियों को यह डर सताने लगा है कि नेट का फॉर्म वे समय रहते भर भी पाएंगे या नहीं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.