Published On : Fri, Apr 13th, 2018

गलत पेपर और गलत प्रश्नों को लेकर विद्यार्थियों ने मांगा कुलगुरु से जवाब

Advertisement

नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी के बीकॉम थर्ड ईयर में फाइनेंसियल एकाउंटिंग की परीक्षा में 60 मार्क्स के प्रश्न गलत होने की वजह से विद्यार्थियों में काफी रोष दिख रहा है. जिसे लेकर सभी विद्यार्थी व एनएसयूआई के पदाधिकारी यूनिवर्सिटी में कुलगुरु से मिलने के लिए गए लेकिन कुलगुरु उपलब्ध नहीं होने की वजह से यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक निरज खटी से मिलकर फाइनेंशियल एकाउंटिंग और इनकम टैक्स एंड ऑडिटिंग में आउट ऑफ़ सेलेबस का प्रश्न पूछे जाने की जानकारी दी.

फाइनेंसियल एकाउंटिंग में प्रश्न नंबर (C, 3 -C) और (5-C ) गलत होने की बात भी इस दौरान खटी को बताई गई. इस विषय पर एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ 400 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए. इस दौरान विद्यार्थियों और पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि नागपुर यूनिवर्सिटी द्वारा अगर समय पर उचित निर्णय नही लिया जाता है तो सभी विद्यार्थी एनएसयूआई के साथ मिलकर नागपुर यूनिवर्सिटी के खिलाफ आंदोलन करेंगे. इस अवसर पर एनएसयूआई के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. जिसमें मुख्य रूप से अजित सिंह, नीलेश कोड़े, रोशन कुम्भलकर, विनोद हज़ारे, अनिकेत वंजारी, अक्षय चौधरी आदि प्रमुखता मौजूद रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.