Published On : Fri, Dec 29th, 2017

लॉ की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Advertisement


नागपुर: लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से पहले सेमेस्टर की परीक्षा कुछ दिन आगे बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने नागपुर यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन किया. साथ ही नागपुर यूनिवर्सिटी के प्र -कुलगुरु प्रमोद येवले को निवेदन दिया. शहर के करीब 9 लॉ कॉलेज के विद्यार्थी इस समय मौजूद थे. निवेदन के बाद येवले ने विद्यार्थियों को दिलासा देते हुए 10 दिन आगे परीक्षा बढ़ाने की बात कही. दरअसल कुछ दिन पहले लॉ परीक्षा विभाग ने शीतकालीन परीक्षा की तिथि की घोषणा की है. इससे विद्यार्थी नाराज हो गए.

विद्यार्थियों का कहना था कि सभी विद्यार्थियों के एडमिशन 15 दिसंबर तक हुए हैं. जिससे उनका पाठ्यक्रम भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है और ऐसी स्थिति में परीक्षा लेने से सभी विद्यार्थियों का नुक्सान ही होगा. लॉ यूनिवर्सिटी ने 20 जनवरी से परीक्षा लेने का निर्णय लिया था जिसका विद्यार्थियों ने विरोध किया था.


विद्यार्थियों ने प्र- कुलगुरु से मांग की है कि परीक्षा फरवरी महीने में ली जाए. विद्यार्थियों की मांग पर प्र कुलगुरु ने भी इस पर सकारत्मक निर्णय लिया. इस दौरान विद्यार्थियों में स्नेहल वाघमारे, श्रेयस भावे, तूफ़ान कांबले, मृदल गहलोत, निशिगंधा बोरकर व प्रियंका समेत अन्य लॉ कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.